फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Removal of pillars in the middle of the road started

सड़क के बीच आए खंभों को हटाने का काम शुरू

Mon, 08 Feb 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Removal of pillars in the middle of the road started
कैराना। पानीपत-खटीमा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण में सड़क के बीच में आ गए खंभों को हटाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों ने तारकोल की सड़क के पीछे खंभे लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

करीब तीन माह पहले नगर पालिका ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कोतवाली के आगे से एसडीएम आवास पर सड़क के बीच डिवाइडर बनाने के साथ ही सड़क का चौड़ीकरण किया था, लेकिन सड़क किनारे खड़े पुराने कई खंभे सड़क के बीच आए। इसके चलते अंधेरे में तेज रफ्तार वाहनों के खंभों से टकराने का खतरा बना हुआ था। 24 जनवरी को अमर उजाला ने सड़क के बीच खंभे दे रहे हादसों को दावत शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। विद्युत निगम के अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लिया और सोमवार को ठेकेदार नितिन जैन ने अपने कर्मचारियों के साथ सड़क के साइड में खंभे लगाने के लिए गड्ढों की खोदाई का काम शुरू कर दिया। बिजली के नए खंभे भी लगवाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही लाइनमैन मशीनों के द्वारा सड़क के बीच में आए पुराने खंभों हटाने में लग गए हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रही। एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि दो दिन में नए खंभे लग जाएंगे तथा उसके बाद पुराने खंभों को जमीन से मशीन कटर से काटकर हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed