{"_id":"627ab58c61a3a147103b0fc2","slug":"remembering-the-revolutionaries-and-martyrs-shamli-news-mrt588073441","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रांतिकारियों और शहीदों को याद कर किया गया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांतिकारियों और शहीदों को याद कर किया गया नमन
विज्ञापन
शामली में आरके डिग्री कॉलेज में क्रांतिकारी मंगल पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को क्रांति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर क्रांतिकारियों और शहीदों को याद कर नमन किया गया।
सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन शामली में क्रांति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. नितिन वत्स ने क्रांतिकारियों और शहीदों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ. नितिन वत्स ने कहा कि यह पर्व 1857 की क्रांति के 165 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के द्वारा क्रांति के अमर बलिदानियों को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में फिर से नमन करने का अवसर प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में बीबीए विभागाध्यक्ष विधि सियोरन ने दीप से सभी क्रांतिकारियों व शहीदों को नमन किया। बीएससी विभाग के उत्तरा शर्मा ने बताया कि क्रांति दिवस आजादी की अंतिम लड़ाई के रूप में जाना जाता है। देश की आजादी में अनेक छोटे बड़े आंदोलन किए गए। उनमें शामिल सभी शहीदों और क्रांतिकारियों को इस उत्सव के माध्यम से याद किया जा रहा है। कार्यक्रम में गौरव शर्मा शर्मिष्ठा, नितिन, बिरला, उतरा शर्मा, आयुषी शर्मा, अरविंद बालियान, सोनू, इकराम व दिनेश आदि मौजूद रहे।
आरके पीजी कालेज शामली में 1857 की क्रांति के उपलक्ष्य में क्रांति दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार व कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मनमोहन कृष्ण जौली ने मंगल पांडे के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान 1857 की क्रांति के वीर सपूतों को नमन करते हुए मंगल पांडे के जीवन चरित्र पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर डॉ. चंद्रबली पटेल द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । डॉ. सौरभ कुमार पांडे, डॉ. मांगेराम, डॉ. विनीता कुमारी, डॉ. गीता देवी, डॉ. स्नेहा सिंह और डॉ. सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
शर्मा