फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Relief received, teenshed will pour on underpass

मिली राहत, अंडरपास पर डलेंगे टीनशेड

Sun, 01 Dec 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Relief received, teenshed will pour on underpass
थानाभवन में रेलवे अंडरपासो पर टीन शेड का कार्य करते कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
थानाभवन (शामली)। कई सालों से परेशानी झेल रहे करीब दो दर्जन गांवों को राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। अंडरपास में जलभराव की समस्या को देखते हुए रेलवे ने कस्बे के चार में से तीन अंडरपास पर टीनशेड डालने का काम शुरू कर दिया है। करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद लोगों को यहां जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बे से होकर जाने वाले ऊन मार्ग, हसनपुर मार्ग, यारपुर व रसीदगढ़ मार्ग पर रेलवे की ओर कुछ साल पहले अंडरपास का निर्माण किया गया था। अंडरपास तो बना दिए लेकिन बारिश के दिनों में यहां एकत्रित होने वाले पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की। समस्या यह हुई कि जब भी बारिश आती है तो यह अंडरपास जलमग्न हो जाते हैं। इस कारण क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों का कस्बे से संपर्क टूट जाता है। इसी वजह से लोगों को कई-कई किलोमीटर दूर का सफर तय कर कस्बे में आना पड़ता है। इस परेशानी को देखते हुए लोगों ने रेलवे के खिलाफ धरने प्रदर्शन भी किए थे। कई बार गन्ना मंत्री को भी इस संबंध में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मंत्री ने शीघ्र रेेलवे अफसरों से संपर्क कर लोगों को इस समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। अब जाकर लोगों को इस समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। रेलवे ने अजय कुमार कांट्रेक्टर कंपनी को ऊन, हसनपुर व यारपुर मार्ग के अंडरपास के ऊपर टीनशेड लगाने का ठेका दिया है। कंपनी पदाधिकारी ने बताया कि फरवरी तक यह काम पूरा हो जाएगा। इस कार्य को पूरा करने में करीब सवा दो करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed