फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Relief from heat after drizzle

Shamli News: बूंदाबांदी होने के बाद मिली गर्मी से राहत

Sun, 11 May 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat after drizzle
शामली। जिले के मौसम में फिर बदलाव आया है। सुबह के समय तेज धूप निकलने से लोग गर्मी में परेशान रहे। दोपहर में आसमान में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दी। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

मौसम में बार-बार बदलाव आ रहा है। शनिवार सुबह धूप निकली। धूप निकलने से लोग गर्मी में परेशान रहे। दोपहर में धूप तेज होने से लोग पसीने से तरबतर रहे और धूप में जाने से बचते रहे। दोपहर में एक बजे आसमान में काले बादल छा गए। बादलों को देखकर ऐसा लग रहा था कि तेज बारिश होगी।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ देर के लिए तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से जहां मौसम सुहाना बन गया, वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन करीब एक घंटे बाद फिर से धूप निकली। इस दौरान बीच-बीच में बादल भी छाये रहे। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकत तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, झिंझाना क्षेत्र के चौसाना, लक्ष्मीपुरा और गढ़ी हसनपुर आदि गांवों में साठी धान की बुआई चल रही है। शनिवार को मौसम में आए बदलाव को लेकर किसान खुश दिखाई दिए। किसान इमरान, नीरज और रामबीर ने बताया कि मौसम को देखते हुए किसान धान की फसल की तैयारी में जुटे हैं।

किसानों का कहना है कि बूंदाबंदी ठीक है लेकिन यदि अधिक तेज बारिश आती है तो किसानों को नुकसान हो सकता है। उधर माैसम विशेषज्ञों का कहना है कि दाे दिनों तक माैसम में बदलाव इसी तरह बना रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed