फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Reema Goyal is helping needy students move forward by giving them free tuition

Shamli News: जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निशुल्क ट्यूशन देकर आगे बढ़ा रहीं रीमा गोयल

Thu, 12 Jun 2025 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Reema Goyal is helping needy students move forward by giving them free tuition
गरीब बच्चों को ट्यूशन देने वाली खबर से संबं​धित फोटो- रीमा गोयल।
शामली। शहर की रीमा गोयल जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निशुल्क ट्यूशन देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहीं हैं। वहीं गरीब लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी वह हर समय तैयार रहती हैं। अच्छा कार्य करने पर उन्हें ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

कांबोज कॉलोनी की रहने वाली रीमा गोयल पिछले 10 वर्षों से शिक्षा का उजियारा फैला रहीं हैं। रीमा गोयल ने बताया कि उन्हें गरीबों की सहायता करने का पहले से सही शौक है। जब छात्र-छात्राओं की बोर्ड की परीक्षाएं चलतीं हैं तो वह सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली आसपास के मोहल्ले की छात्राओं को अंग्रेजी का निशुल्क कोचिंग देती हैं, जिससे वे अच्छे नंबर ला सकें।
विज्ञापन

वहीं कक्षा पांचवीं तक के बच्चों को भी घर पर ही निशुल्क पढ़ाई करातीं हैं। अब तक वह कक्षा न से 12वीं तक के 300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को ट्यूशन दे चुकीं हैं। वहीं गरीब लोगों को आयुष्मान, गरीब बच्चों की फीस में मदद के अलावा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनके साथ कार्यालयों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ दिला रही है। उन्हें कई वर्ष तक सामाजिक कार्य करने व पढ़ाई में अच्छा कार्य करने के साथ ही बच्चों की काउंसलिंग करने जैसे कार्य करने पर ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन सम्मानित किया जा चुका है। जिला प्रशासन भी सम्मानित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed