{"_id":"5f9404808ebc3e9b8e6927e5","slug":"redress-women-related-complaints-on-priority-shamli-news-mrt507655338","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला संबंधी शिकायतों का प्राथकिता से करें निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला संबंधी शिकायतों का प्राथकिता से करें निस्तारण
विज्ञापन
शामली महिला थाने पर महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण सुनते एएसपी व मह?
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले के सभी थानों में शुक्रवार को महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। शहर कोतवाली में डीएम जसजीत कौर और एसपी नित्यानंद राय, सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता हरवीर मलिक, समाजसेवी संगीता जिंदल ने हेल्प डेस्क का शुुुुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ कार्यक्रम का प्रसारण को देखा व सुना गया।
डीएम ने पुलिसकर्मियों से कहा कि शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्या का निस्तारण कराए। एसपी ने कहा कि महिला संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हुए अपराधों में सराहनीय कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला थाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।
थानाभवन में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ सीओ अमित सक्सेना, अतर सिंह डिग्री कालेज की प्राचार्या डॉ. नीरज रानी, किसान इंटर कालेज की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रतिभा सैनी ने संयुक्त रूप से किया। समाजसेवी पायल कश्यप, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता, नरेश राणा, जलालाबाद चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज आदि रहे।
विज्ञापन
झिंझाना थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन भाजपा नेता रितु गुप्ता आंचल बिंदल, नीलम, सुमन सरोहा, मीनू चौधरी ने किया। संचालन व्यापारी नेता आशीष मित्तल ने किया। मौके पर व्यापारी नेता विनोद संगल, सभासद जनेश्वर प्रजापति, अमित, बंटी चौधरी, हरपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
गढ़ीपुख्ता में थाने पर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन सर्वहित कारी कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या उर्मिला शर्मा ने किया। मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह, चेयरमैन अली हसन, नरेश सैनी, राजेंद्र शर्मा आदि रहे।

शामली कोतवाली में महिला हेल्प डेक्स के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक तेजेन्द्र न- फोटो : SHAMLI