फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Red light district

शामली के सत्यम चौधरी ने साउथ अफ्रीका में हुए 10वें वर्ल्ड मार्शल आर्ट गेम्स-2016 में कांस्य पदक जीता

Thu, 20 Oct 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 20 Oct 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
Red light district
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। जिले के छोटे से गांव कैल शिकारपुर के होनहार कराटे चैंपियन सत्यम चौधरी ने साउथ अफ्रीका में हुए 10वें वर्ल्ड मार्शल आर्ट गेम्स-2016 में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। बुधवार को गांव में पहुंचने पर सत्यम का जोरदार स्वागत                 किया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर निवासी संजय चौधरी का होनहार पुत्र सत्यम चौधरी थानाभवन के एल्पाइन विद्यापीठ में कक्षा 9वीं का छात्र है। पिछले दिनों दिल्ली के तालकटोरा मैदान में हुए तीसरे डॉ. अंबेडकर नेशनल गेम्स में कराटे चैंपियनशिप में सत्यम चौधरी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। सत्यम का इंटरनेशनल गेम्स के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन


जिसके बाद छात्र 14 अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के जोहन्सबर्ग सिटी के निकट प्रोम्पस मैदान में 10वें वर्ल्ड मार्शल आर्ट गेम्स 2016 शुरू हुए। कोच एके गौतम ने बताया कि रविवार को हुई 45 किलोग्राम भार वर्ग की कराटे प्रतियोगिता में शामली के सत्यम चौधरी ने कांस्य पदक हासिल कर शामली का नाम रोशन करते हुए तिरंगा लहराया। मंगलवार देर रात को सत्यम दिल्ली आए और बुधवार सुबह को शामली में अपने गांव कैल शिकारपुर पहुंचे। जहां उनका परिजनों और ग्रामीणों ने उसका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed