फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   RC of Rs 262 crore issued for Shamli sugar mill

Shamli News: शामली चीनी मिल की 262 करोड़ की आरसी जारी

Wed, 08 May 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
RC of Rs 262 crore issued for Shamli sugar mill
शामली सरशादी लाल अपर दुआब  शुगर मिल
शामली। अपर दोआब चीनी मिल की ओर से पिछले सत्र 2022-23 का बकाया गन्ना भुगतान, विकास अंशदान और ब्याज अदा न करने के मामले में आखिर गन्ना आयुक्त लखनऊ प्रभुनारायण सिंह ने मंगलवार को आरसी जारी कर दी है। गन्ना आयुक्त ने शामली डीएम को आरसी जारी कर कुल 262 करोड़ छह लाख 45 हजार रूपये भू राजस्व के रूप में वसूलने के निर्देश दिए है। संग्रह व्यय की वसूली मिल के अध्याशी से करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

अपर दोआब चीनी मिल पर पिछले साल वर्ष 2022-23 के गन्ना सत्र का बकाया गन्ना भुगतान न करने पर किसानों ने शामली मिल पर 95 दिन बेमियादी धरना दिया था। बाद में मिल के मालिक लाला रजत लाल और डीएम रविंद्र सिंह और एडीएम की मध्यस्थता में किसानों की संयुक्त बैठक में समझौता हुआ था। जिसमें नया गन्ना भुगतान 14 दिन में और पुराना बकाया गन्ना भुगतान मिल समाप्ति से पहले दिए जाने पर सहमति हुई थी। अब शामली मिल का पेराई सत्र समाप्त हो चुका है। किसानों का पिछले सत्र का 214 करोड़ रुपये, विकास अंशदान, बकाया पर ब्याज मिलाकर कुल 262 करोड़ छह लाख 45 हजार रुपये बकाया है। शामली चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न करने के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया गया था।
विज्ञापन

गत 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बकाया गन्ना भुगतान नहीं करने पर शामली मिल पर नाराजगी प्रकट कर चुके थे। गन्ना आयुक्त प्रभुु नारायण सिंह ने मंगलवार को अपर दोआब चीनी मिल की वर्ष 2022-23 पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान, विकास अंशदान, ब्याज मिलाकर कुल 262 करोड, छह लाख 45 हजार रुपये की आरसी जारी कर दी है। जारी आरसी में गन्ना आयुक्त लखनऊ ने डीएम शामली रविद्र सिंह को उत्तर प्रदेश गन्ना पूर्ति एवं खरीद विनियमन अधिनियम 1953 की धारा 17 चार एवं 18 तीन के तहत अपर दोआब शुगर मिल शामली के अवशेष गन्ना मूल्य एवं गन्ना विकास अंशदान और ब्याज धनराशि भ्रू राजस्व बकाया के रूप में वसूलने के निर्देश दिए है। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया ने शामली मिल की आरसी को डीएम रविंद्र सिह को प्राप्त करा दी गई है। संग्रह व्यय की वसूली मिल के अध्याशी से करने के निर्देश दिए है। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अपर दोआब चीनी मिल की कुल 262 करोड़ छह लाख 45 हजार रुपये की आरसी प्राप्त हो गई है। एसडीएम और तहसीलदार के नेतृत्व अपर दोआब चीनी मिल की आरसी वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली मिल के एक माह पूर्व काट दिए थे 13 खरीद केंद्र
शामली। प्रदेश के गन्ना आयुक्त ने बकाया गन्ना भुगतान न करने और धीमी गति से गन्ना पेराई करने पर शामली मिल के पिछले माह कुल 17 खरीद केंद्रों में गत 13 खरीद केंद्र काट दिए थे। जिनमें आठ खरीद केंद्र त्रिवेणी मिल देवबंद और पांच खरीद केंद्र मंसूरपुर मिल को आवंटित कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed