{"_id":"591213894f1c1b231f851a69","slug":"ration-dealer-s-stock-disturbances","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के स्टाक में मिली गड़बड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के स्टाक में मिली गड़बड़ी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
raid
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राशन वितरण में गड़बड़ी और कालाबाजारी की शिकायतों के चलते मंगलवार को पूर्ति विभाग की टीम ने गांव नौजल नौजली में राशन डीलर के यहां छापा मारा। स्टाक में गड़बड़ी पाई गई।
गांव नौजल नौजली में रीता देवी राशन डीलर है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में कई बार राशन डीलर के खिलाफ राशन वितरण में गड़बड़ी करने की शिकायतें उच्चाधिकारियों से की गई थीं। वहीं, जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीओ सूरजभान को उक्त राशन डीलर की दुकान का पर्यवेक्षीय अधिकारी नियुक्त किया गया।
मंगलवार को अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो वहां स्टाक में 93 कट्टे चावल और गेहूं के मिले। जो रजिस्टर में दर्ज संख्या से 59 कट्टे कम थे। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक कंवर सिंह को भी मौके पर बुला लिया गया और गहनता से छानबीन कराई गई।
विज्ञापन
इसके अलावा वहीं, पूर्ति निरीक्षक कंवर सिंह और एडीओ सूरजभान ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं, मौके पर राशन डीलर के पति श्रवण कुमार ने अधिकारियों से कहा कि राशन सही प्रकार से वितरित किया जा रहा है।
उधर, गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर निवासी गौतम पुत्र महक सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके खेत में गन्ने की फसल को कुछ लोगों ने जानबूझकर ट्रैक्टर निकाल कर खराब कर दिया। विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।