फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rathi Khap got support for farmers' dharna

राठी खाप का किसानों के धरने को मिला समर्थन

Thu, 11 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rathi Khap got support for farmers' dharna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी। बुटराड़ा व करौदा हाथी गांव के बीच दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के बढ़े मुआवजे को लेकर धरना 14वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को राठी खाप के थांबेदार श्रीपाल प्रधान ने समर्थकों के साथ धरने पर पहुंचकर धरनारत किसानों को समर्थन दिया। किसानों को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान 24 अगस्त की महापंचायत को लेकर भी विमर्श किया गया।

धरनास्थल पर सभा में वक्ताओं ने सभी किसानों से व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। किसानों ने प्रशासन पर निरंकुशता का आरोप लगाते हुए कहा कि धरनास्थल पर बुनियादी सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। साथ ही किसान संघर्ष समिति ने प्रशासन को फिर चेतावनी दी कि किसी किसान की जमीन पर निर्माण कंपनी को कार्य शुरू नहीं करने देंगे। जब तक एक प्रोजेक्ट एक रेट की तर्ज पर मुआवजा नहीं मिलता है, आंदोलन जारी रहेगा। धरने पर शामली विधायक प्रसन्न चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने 24 अगस्त को होने वाली महापंचायत एकजुट होकर सफल बनाने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता महावीर सिंह आर्य ने की तथा संचालन संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने किया। यहां जगबीर फौजी, तेजपाल राठी, भोपाल सिंह, विजेंद्र सिंह बाबरी, प्रमोद कुमार बंतीखेड़ा, राव इकबाल, अनुज प्रधान आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed