फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rapidly growing Yamuna towards danger

खतरे की ओर तेजी से बढ़ रही यमुना

Wed, 02 Aug 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 02 Aug 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rapidly growing Yamuna towards danger
flood - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली/चौसाना। पहाड़ों पर लगातार बारिश होने के बाद हथनी कुंड से छोड़े गए 94 हजार क्यूसेक पानी से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में यमुना के जलस्तर में एक मीटर से ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम चार बजे तक कैराना यमुना पुल पर 230 मीटर तक जलस्तर पहुंच गया। वहीं नाई नंगला में यमुना नदी की ठोकरें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, आसपास के गांवों की भूमि का कटान होने लगा है।  
विज्ञापन


सोमवार दोपहर हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी का असर जिले में मंगलवार को दिखाई देने लगा। केंद्रीय जल आयोग के प्रतिनिधियों ने दावा है कि यमुना का जलस्तर खतरे के चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। बढ़ते जल स्तर ने चौसाना बिड़ौली क्षेत्र के भड़ी, साल्हापुर, नाई नंगला, कलरी गांव में ठोकरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना के आसपास के गांवों की भूमि का कटान शुरू हो रहा है। नाई नंगला गांव के खेतों की ओर पानी बढ़ रहा है। उधर, हथनीकुड बैराज से सुबह छह बजे यमुना में 41 हजार 331क्यूसेक, सात बजे 45 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। 

मंगलवार को छोड़ गए पानी का असर बुधवार को होगा। ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यमुुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ठोकरों, कटान से बचाने के लिए लकड़ियों, बांस, बल्लियों और  मिट्टी से भरे कट्टों का मचान बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है, बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।


केंद्रीय जल आयोग के कार्य कुशल सहायक अजय पाल ने बताया कि सुबह 8:30 बजे यमुना पुल के नीचे से पानी बहने की गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा नापी गई। उधर, डीएम ने बताया कि ड्रेनेज खंड एंव सिंचाई विभाग के अफसरों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed