फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rape convict jailed till his last breath

किशोरी के साथ दुष्कर्म के मुजरिम को अंतिम सांस तक कारावास की सजा

Fri, 04 Nov 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rape convict jailed till his last breath
दुष्कर्म के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास
विज्ञापन

शामली, कैराना। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में दोष सिद्ध पाए जाने पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) मुमताज अली ने मुजरिम निकुंज निवासी काबड़ौत थाना शामली को आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पुष्पेंद्र मलिक ने बताया कि 2021 में शामली कोतवाली पर एक किशोरी के परिजनों ने निकुंज निवासी काबड़ौत थाना शामली व कल्लू उर्फ रोहित के विरुद्ध किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों मुजरिमों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया था। जमानत पर बाहर आने के बाद मुजरिम कल्लू उर्फ रोहित की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मुजरिम निकुंज के विरुद्ध कैराना कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की और से पांच गवाह पेश किए गए। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों की दलील सुनने व पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद अपर जिला सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पॉक्सो) मुमताज अली ने दोष सिद्ध पाए जाने पर मुजरिम निकुंज को सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed