फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ram temple and lotus rakhis will create a stir in the markets

Shamli News: बाजारों में राममंदिर और कमल वाली राखियां मचाएंगी धूम

Sat, 10 Aug 2024 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 10 Aug 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Ram temple and lotus rakhis will create a stir in the markets
शामली  रक्षा बंधन से पूर्व  गांधी चौक बजार में सजी राखी
शामली। रक्षाबंधन त्योहार के लिए शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें सजनी शुरू हो गई है। बाजार में इस बार 1200 रुपये तक की राखी है। भगवान की मूर्ति वाली राखियों की धूम चल रही है। वहीं कैमरे वाली और कमल के फूल वाली राखियां भी महिलाओं को लुभा रही है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार पूरी तरह गुलजार होने शुरू हो गए है। बदलते परिवेश के साथ ही रक्षासूत्र की जगह अब महंगी राखियों ने ले ली है। शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्किट, बड़ा बाजार, नया बाजार, शिव चौक आदि स्थानों पर राखियों की दुकानें सज गईं हैं।
विज्ञापन

बड़ा बाजार में दुकानदार नीरज तायल ने बताया कि इस बार भगवान की मूर्तियों वाली राखियां ज्यादा आई है। जिसमें भोलेनाथ, श्रीराम-हनुमान, बांके बिहारी, राम मंदिर दरबार, कमल के फूल है। राम मंदिर वाली राखी 600 रुपये की है। भाई-भाभी का सेट 400 रुपये का है जो काफी पसंद किया जा रहा है। शिव चौक पर दुकानदार सूरज ने बताया कि बच्चों में कैमरे वाली राखी काफी धूम मचा रही, जिसकी कीमत 1200 रुपये है। वहीं बच्चों को पंखे वाली, बीन वाली, डोरीमोन, छोटा भीम वाली राखी भी पंसद आ रही है। जिनकी कीमत 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed