फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rally taken out in villages, message of environmental protection

गांवों में रैली निकाली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rally taken out in villages, message of environmental protection
झिंझाना के अहमदगढ में जन चेतना कल्याण समिति बावरिया कॉलोनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर निका - फोटो : SHAMLI
झिंझाना। जन चेतना कल्याण समिति के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर रैली निकाली गई। रैली अहमदगढ़ की बावरिया कॉलोनी से शुरू होकर करीब कई गांव में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए वापस अहमदगढ़ पहुंची। शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत अनावश्यक जल बहाने, वृक्षों के कटान रोकने, पराली न फूंकने, पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने, कूड़ा न जलाने के प्रति जागरूक किया। उसके बाद विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिख कर सजाई गई एक ट्रॉली को शंखनाद के साथ रवाना किया गया। कार्यक्रम व समिति के अध्यक्ष जीतराम ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए एक संदेश वाहन तैयार किया गया है।
विज्ञापन

यह संदेश वाहन अहमदगढ़ से चलकर खेड़ी जुनारदार, बिरालयान, आमवाली, खानपुर कलां, खानपुर जाटान, ब्रह्माण खानपुर, डेरा भागीरथ, मस्तगढ़, अलीनगर, झिंझाना, पटनी-परतापुर, दूधली, अलाउद्दीनपुर, खोकसा, रामपुरा, सिंगरा से शाम को वापस अहमदगढ़ पहुंचा। इस दौरान गांवों में प्रधानों ने पर्यावरण को संतुलित करने के तौर-तरीके बताए गए। पटनी में प्रधान के पति फूल कुमार सिंगरा के प्रधान ओमवीर सिंह, याहियापुर के प्रधान के पति अर्जुन सिंह, अहमदगढ़ के शेरसिंह, पूर्व प्रधान ज्ञान कुमार जीतपाल सिंह, खानपुर कला के पूर्व प्रधान के पति होशियार सिंह, रामनिवास, पुलिस उप निरीक्षक निवासी जाटान, शिवकुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed