{"_id":"6a91e9d80d0ae3b3c30e8b5c","slug":"rakhi-on-the-wrist-love-in-the-heart-celebrate-raksha-bandhan-with-joy-shamli-news-c-26-1-aur1003-172853-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कलाई पर राखी, दिल में प्यार... उल्लास से मना रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कलाई पर राखी, दिल में प्यार... उल्लास से मना रक्षाबंधन
विज्ञापन
शहर के दयानंदनगर में भाई को राखी बांधती बहन। संवाद
-रक्षा बंधन... भाई की कलाई पर सजीं बहनों की भावनाएं
-जिले में धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन का पर्व, बाजारों में रही रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिलेभर में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। पर्व को लेकर बाजारों में दिनभर चहल-पहल और रौनक रही।
सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बहनों ने पूजा-अर्चना के बाद भाइयों को रोली-चंदन का तिलक किया और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद भाइयों का मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहनों को कपड़े, मिठाई और अन्य उपहार भेंट किए। कई भाई अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए उनकी ससुराल पहुंचे।
दूर-दराज रहने वाले भाई-बहनों ने भी तकनीक के माध्यम से पर्व की खुशियां साझा कीं। कुछ बहनों ने वीडियो कॉल के माध्यम से भाइयों को राखी बांधने की रस्म पूरी की। जम्मू-कश्मीर में तैनात सोनू मलिक ने बहन योगिता से वीडियो कॉल करते हुए पर्व मनाया। भाइयों की बहनों ने भी उन्हें राखी और मिठाई भेजी। भाइयों ने बहनों द्वारा भेजी गई राखी अपनी कलाई पर बांधकर वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें दिखाया। इससे बहनें भावुक और खुश नजर आईं।
विज्ञापन
- बाजारों में रही खूब रौनक, जमकर खरीदी राखी और मिठाई
रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर के गांधी चौक, रेलवे रोड, दिल्ली रोड समेत प्रमुख बाजारों में राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर भीड़ रही। महिलाओं और युवतियों ने जमकर राखियों की खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर भी सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। दुकानदारों ने त्योहार को देखते हुए विभिन्न प्रकार की मिठाइयों की विशेष व्यवस्था की थी। हालांकि इस बार चीनी के दाम बढ़ने के कारण सभी मिठाइयों पर 20 से 30 रुपये प्रति किलो की तेजी रही।
-आसपास के कस्बों में भी दिखा उत्साह
कैराना, झिंझाना, जलालाबाद, थानाभवन, कांधला, एलम, बाबरी और गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में भी रक्षाबंधन पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर राखी बांधी और उनसे रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर पर्व की खुशियां साझा कीं। जलालाबाद में रक्षाबंधन पर श्री दुर्गा देवी मंदिर में रामलीला ध्वज का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हुआ। भगवान श्रीराम की आरती के बाद ढोल-ताशों के बीच ध्वज की नगर परिक्रमा निकाली गई। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए रामलीला मैदान पहुंचे, जहां ध्वज स्थापित किया गया। कमेटी ने बताया कि रामलीला का मंचन 2 से 20 अक्तूबर तक होगा।