फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rajendra murder case: Confession of the murderer, he used to talk to his friend's wife, strangulated him

राजेंद्र हत्याकांड: हत्यारोपी का कबूलनामा, दोस्त की पत्नी से करता था बातें, इसलिए पिलाई शराब और दबा दिया गला

Sun, 29 Jun 2025 02:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 29 Jun 2025 02:02 PM IST
सार

Shamli News: राजेंद्र का शव 22 जून को खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने आरेापी अजीत को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने सबूत भी बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन
Rajendra murder case: Confession of the murderer, he used to talk to his friend's wife, strangulated him
हत्यारोपी अजीत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक सप्ताह पहले हुई बुजुर्ग राजेंद्र कुमार की हत्या का आदर्श मंडी थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा, मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस का दावा है कि महिला से बात करने और अभद्रता करने की रंजिश में आरोपी ने बुजुर्ग की हत्या की थी।
विज्ञापन

 

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में 22 जून को जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज मुंडेट के निकट खेत की दीवार के बराबर में बुजुर्ग शव मिला था। 24 जून को राजकिरण व रविकांत निवासी मोहल्ला रामसागर ने शव की पहचान अपने पिता राजेंद्र (65) के रूप में की थी। 
मृतक के पुत्र रविकांत की तहरीर पर 27 जून को गांव मुंडेट कलां निवासी अजीत के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी रामसेवक गौतम ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी अजीत उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि राजेंद्र का उनके गांव के श्रवण के घर आना जाना था। वह भी श्रवण के घर आता जाता था। जब वह श्रवण के घर आता था तो राजेंद्र उसके साथ बदतमीजी करता था और घर जाने से रोकता था। इसे लेकर उसके साथ कहासुनी हो गई थी। श्रवण के घर आने जाने और एक दोस्त की पत्नी से बात करने को लेकर उसकी व राजेंद्र की रंजिश रहने लगी।
 
विज्ञापन

आरोपी ने 20 जून की रात में राजेंद्र को फोन करके दावत पर बुलाया। उसने अपनी ई-रिक्शा से मोहल्ला रामसागर से राजेंद्र को अपने साथ लिया था। इसके बाद आरोपी ने शराब के दो पव्वे और खरीदे। राजेंद्र ने पहले से भी शराब पी रखी थी। इसके बाद वे गांव मुंडेट से होते हुए कॉलेज के पीछे सड़क पर ई रिक्शा खड़ी कर शराब पीने लगे। राजेंद्र को नशा ज्यादा होने पर उसे ई रिक्शा से नीचे गिरा दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को दीवार की तरफ घास में छिपा दिया। मृतक के मोबाइल का सिम निकालकर तोड़ दिया था और मोबाइल फोन अपने साथ ले गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed