फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rains bring relief, humidity pulled out

बारिश लेकर आई राहत, उमस ने निकाला दम

Wed, 27 Jun 2018 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Wed, 27 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rains bring relief, humidity pulled out
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सप्ताह भर की भीषण गर्मी के बाद मंगलवार सुबह हुई बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई। तेज हवा के हुई बारिश से जहां एक ओर मौसम ठंडा हो गया। वहीं, दूसरी ओर ज्वार की फसल खेतों में  बिछ गई। बारिश बंद होने के बाद बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के कारण कई मार्ग पर जलभराव होने से लोगों को गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ा।    
विज्ञापन


पिछले सप्ताह से भीषण गर्मी होने से दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सोमवार मध्य रात्रि के तीन बजे के आकाश में बादल छाए गए। थोड़ी देर के बाद तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। मंगलवार सुबह चार बजे से तेज बारिश होने लगी। डेढ़ घंटे तक हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


हवा तेज चलने के कारण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश से बनत से दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाला करोड़ी गांव का मार्ग पर जलभराव होने से आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही ज्वार की खड़ी फसल भी बिछ गई। बारिश बंद होने के बाद पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे और उमस बढ़ गई। जिससे बढ़ गर्मी ने लोगों को फिर परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अंब़ुज कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह हुई बूूंदाबांदी और बारिश 15 एमएम रिकार्ड की गई है। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. पीके सिंह और सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि मंगलवार सुबह बूंदाबांदी प्री-मानसून है। मानसून एक जुलाई से लेकर पांच जुलाई के बीच कभी भी आ सकता है। दो तीन दिन  बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed