{"_id":"6862de36a937edacd90fe646","slug":"rain-relief-from-heat-trouble-due-to-waterlogging-shamli-news-c-26-1-sal1002-144785-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बारिश... गर्मी से राहत, जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बारिश... गर्मी से राहत, जलभराव से आफत
Tue, 01 Jul 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली। सोमवार को दूसरे दिन भी जिले में बारिश हुई। दिन निकलते ही बारिश होनी शुरू हुई और दोपहर तक रुक रुक कर होती रही। बारिश से गर्मी से राहत मिली लेकिन शहर और कस्बों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी हुई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार दो दिनों तक बारिश की संभावना है।
बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर जलभराव भी हो गया। शहर के मोहल्ला बड़ी आल, धीमानपुरा, नेहरू मार्किट, कबाड़ी बाजार, कैराना रोड, सीबी गुप्ता काॅलोनी, रेलवे रोड आदि स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शामली, कैराना और अन्य स्थानों पर अंडरपास में जलभराव से परेशानी हुई। अधिकतम तापमान रविवार को 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 से घटकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिले के लोगों को बिजली कटौती से निजात नहीं मिल पा रही है। बारिश के कारण फाल्ट के चलते शहर के रेलवे रोड, फव्वारा चौक, दिल्ली रोड, हनुमान धाम रोड की आपूर्ति गुल रही। इसके अलावा कैराना, कांधला, जलालाबाद में भी बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय आपूर्ति सुचारु हो सकी।
गन्ना और धान की फसल को लाभ, सब्जी को नुकसान
शामली। दो दिन से हो रही बारिश गन्ने और धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी का कहना है कि गन्ना और धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी, जबकि सब्जी वाली फसलों को नुकसान हो सकता है। यदि खेत में बरसात का पानी भरा है तो किसान उसे निकालने का प्रयास करेें, ताकि फसल को बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बढ़ रहे मरीज
फोटो
शामली। बदलते मौसम में अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में हर रोज 1300 तक ओपीडी हो रही है। जिनमें 200 बुखार, 200 चर्म रोग, महिला ,बाल रोग, हड्डी रोग समेत विभिन्न रोगों के 900 के करीब मरीज उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा का कहना है कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों को इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।