{"_id":"6ab5240ac0c9242c7f0fad23","slug":"up-wife-murdered-by-having-her-throat-slit-with-a-knife-in-saharanpur-husband-also-left-himself-bloodied-2026-09-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर में उस्तरे से गला काटकर पत्नी की हत्या, खुद की गर्दन पर भी वार कर जान देने की कोशिश; हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर में उस्तरे से गला काटकर पत्नी की हत्या, खुद की गर्दन पर भी वार कर जान देने की कोशिश; हालत गंभीर
Thu, 24 Sep 2026 06:52 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 24 Sep 2026 06:52 PM IST
सार
शामली जिले के कैराना निवासी इरफान अपनी ससुराल नानौता में एक शादी समारोह में पत्नी के साथ आया हुआ था। यहीं पर इरफान ने पत्नी गजाला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
गजाला की फाइल फोटो और अस्पताल में इरफान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जिले के नानौता कस्बे में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की उस्तरे से गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बाद में खुद को भी उस्तरा मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। यह वारदात उस समय हुई, जब आरोपी अपनी ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कैराना निवासी इरफान पुत्र उम्रदराज अपनी पत्नी गजाला के साथ नानौता में अपनी साली निलाेफर की शादी समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान उसने एक कमरे में अपनी पत्नी पर उस्तरे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद इरफान ने खुद की गर्दन पर भी उस्तरे से कई वार किए। कुछ देर बाद कमरे में लोग पहुंचे तो दोनों लहूलुहान हालत में पड़े थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां गजाला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल इरफान को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है और पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इरफान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इरफान पानीपत की एक फैक्टरी में काम करता है।
ये भी देखें...
सहारनपुर: हत्या के दोषी पिता और पुत्र को आजीवन कारावास की सजा, घर में घुसकर मारी थी रिश्तेदार को गोली
ये भी देखें...
सहारनपुर: हत्या के दोषी पिता और पुत्र को आजीवन कारावास की सजा, घर में घुसकर मारी थी रिश्तेदार को गोली