फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain on the hills stops, Yamuna water level decreased

पहाड़ों पर बारिश रुकी, यमुना का जलस्तर घटा

Tue, 04 Jul 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 04 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rain on the hills stops, Yamuna water level decreased
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पहाड़ों पर बारिश थमने के बाद  यमुना के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव   का क्रम जारी है। पिछले 24 घंटों में कैराना में यमुना नदी में पर 30 सेंटीमीटर जलस्तर में कमी आई है। हथिनीकुंड बैराज से सोमवार को सुबह आठ बजे 10, 400 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया।      
विज्ञापन


बीते चार दिन में यमुना नदी में रविवार तक एक लाख क्यूूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से जलस्तर में वृद्धि हुई थी। कैराना यमुना पुल पर रविवार सुबह 11 बजे तक 229.30 मीटर दर्ज किया गया था। सोमवार को सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 10, 400 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता यासीन खां ने बताया कि सोमवार को कैराना यमुना पुल पर पिछले 24 घंटो में 30 सेंटीमीटर पानी में गिरावट आई है। अपर जिलाधिकारी शिवबहादुर सिंह ने बताया कि यमुना नदी में पानी कम है, जिससे अभी बाढ़ का खतरा टला हुआ है। तीन दिन हुई बरसात के बाद रविवार और सोमवार को सूखा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पूरे दिन  उमस भरी गर्मी एवं  धूप निकलने से दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस और घुटन के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed