{"_id":"579a50124f1c1bea2021e41f","slug":"rain-help-to-ease-kanwad-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा ः बारिश ने आसान कर दी राह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा ः बारिश ने आसान कर दी राह
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सुहावने मौसम में नृत्य करते कांवड़िए।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में मौसम का मिजाज भी कांवड़ियों का मददगार बन गया। दरअसल, भीषण गर्मी से मौसम गरम होने की वजह से कांवड़ियों को परेशानी होती है। कड़ी धूप में सैकड़ों किलोमीटर दूर पैदल चलना कठिन हो जाता है, बृहस्पतिवार सुबह से रिमझिम बरसात चलती रही।
तेज बरसात होती है, तो कांवड़ियों को शिविरों में ठहराव करना पड़ जाता है, मगर हल्की बूंदाबांदी के बीच कांवड़ियों के जत्थे बोल बम -बोल बम का जयकारा लगाते हुए शिवालयों की और चलते रहे। इस दौरान कई कांवड़ियों से बात की गई, तो उनका यही कहना था कि आस्था में मौसम भी साथ निभा रहा है।