फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain changed the weather with strong wind

तेज हवा के साथ बारिश ने बदला मौसम

Sun, 24 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rain changed the weather with strong wind
शामली बरसात में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
शामली। रविवार को पल-पल मौसम का मिजाज बदला। सुबह के समय बादलों के बीच हल्की धूप निकली। दोपहर बाद आकाश में बादल पूरी तरह छा गए। शाम चार बजे के बाद तेज हवा और गर्जना के साथ बारिश हुई। जिससे दिन का तापमान में पांच डिग्री लुढ़क गया। 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। इसके अलावा देहात क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है।
विज्ञापन

बीते 17-18 अक्तूबर को रुक रुककर हुई 63 एमएम बारिश ने रिकार्ड तोड़ दिया था। दो दिन की बारिश से अभी तक किसानों के खेत सूख भी नहीं पाए थे। रविवार को दिन निकलते ही सुबह हल्की धूप निकली। दोपहर दो बजे के बाद आकाश में बादल छा गए। तेज हवाओं के साथ बादल गरजते रहे। इसी दौरान बूंदाबांदी होने लगी। जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार से मौसम सामान्य होगा। दिन का तापमान में दो डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी होगी। रात का तापमान स्थिर रहेगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि शामली समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। अगले पांच दिनों में 27 अक्तूूबर तक अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed