फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rain caused trouble for farmers, damage to wheat crop

किसानों के लिए मुसीबत बनी बारिश, गेहूं की फसल को नुकसान

Sat, 18 Apr 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain caused trouble for farmers, damage to wheat crop
शामली में शनिवार दोपहर अचानक काली घटा छा गई और तेज हवा चलने लगी। - फोटो : SHAMLI
किसानों के लिए मुसीबत बनी बारिश, गेहूं की फसल को नुकसान
विज्ञापन

शामली। जनपद में लगातार दूसरे दिन भी बारिश और आंधी से किसानों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। बारिश और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान पहुंचा है।
जनपद में हुई बारिश किसानों पर आफत बनकर बरसी है। शुक्रवार रात को जनपद में तेज हवा के साथ बारिश होने से गेहूं की खेत में पकी खड़ी फसल गिर गई। इसके साथ ही जो कटी हुई फसल थी, उसमें पानी भर गया। शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए थे, लेकिन आठ बजे के बाद धूप निकल गई थी। इससे किसान यह सोचकर राहत महसूस कर रहे थे कि अब मौसम खुल गया है और बारिश नहीं होगी, लेकिन शाम को चार बजे फिर से आसमान में बादल छा गए। तेज हवा के साथ बादलों ने बरसना शुरू किया तो किसानों को चिंता बढ़ती चली गई। आधा घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश होने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। सबसे अधिक मार गेहूं उत्पादक किसान पर पड़ी है। बारिश होने से जहां कटी हुई गेहूं की फसल जमीन पर पानी में डूब गई है, वहीं हवा चलने से खड़ी फसल भी जमीन पर गिर गई है। शाम तक भी मौसम साफ नहीं हुआ है। गांव बामनौली के किसान बलवीर सिंह ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। इससे गेहूं की कटाई का काम बाधित हो गया और जो फसल कटी है, उसके खराब होने का डर बन गया है। खेड़ीकरमू के किसान जयपाल शर्मा ने बताया कि बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान होने के साथ ही ईख की बुआई और कटाई का काम भी बाधित हो गया है। अगर मौसम साफ नहीं होता और धूप नहीं खिलती तो गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता है।

शामली बरसात में गन्ने की बुग्गी लेकर मिल में जाते किसान।

शामली बरसात में गन्ने की बुग्गी लेकर मिल में जाते किसान।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed