{"_id":"6a7b6e19226b2641fd0fadb4","slug":"raids-in-sonipat-and-thana-bhawan-in-search-of-dhuris-associates-shamli-news-c-26-1-sal1002-171651-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धुरी के साथियों की तलाश में सोनीपत और थानाभवन में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धुरी के साथियों की तलाश में सोनीपत और थानाभवन में दबिश
Wed, 12 Aug 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
शामली/कांधला। कांधला पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल 50 हजार के इनामी बदमाश इनाम धुरी के साथियों की तलाश में पुलिस ने सोनीपत और थानाभवन में दबिश दी। पुलिस टीमों ने संदिग्ध ठिकानों पर तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
पुलिस के अनुसार इनाम धुरी के पास से बरामद मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर उसके संपर्क में रखने वाले संदिग्धों को चिह्नित किया गया है। इन्हीं संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने सोनीपत और थानाभवन में दबिश दी। पुलिस इनाम धुरी के कुख्यात मुकीम काला गिरोह से जुड़े होने के पहलू पर भी जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दो दिन पूर्व हुई मुठभेड़ में इनामी घायल हुआ था।