फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Rahul's heart was cut into the spine and shot

राहुल का दिल चीरकर रीढ़ में फंस गई थी गोली

Sun, 20 Dec 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rahul's heart was cut into the spine and shot
शामली। गांव खंद्रावली निवासी कर्मवीर और राहुल के शरीर में एक-एक गन शॉट मिला है। कर्मवीर के शरीर में गोली छाती में नीचे की ओर से धंसी और उसके लीवर को फाड़ते हुए आरपार हो गई थी। अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

खंद्रावली गांव में दोनों युवकों की हत्या के बाद उनके शवों का पोस्टमार्टम रात में ही करा दिया गया था। दोनों के शवों को गोली का एक-एक निशान था। राहुल के शरीर में भी गोली छाती में घुसी तथा उसे दिल को चीरते हुए रीढ़ में धंस गई। गोली लगने से अधिक खून बह गया और दिल ने काम करना बंद कर दिया जिससे उसकी मौत तुरंत ही हो गई थी।
विज्ञापन

-------------
चुनाव की तैयारी को लेकर पहले से था अंदेशा
कांधला। मृतक कर्मवीर के भाई प्रदीप ने बताया कि उन्हें किसी अप्रिय घटना का पहले से अंदेशा था। कर्मवीर के ग्राम पंचायत चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद से ही वह आशंकित थे। इसी कारण कई माह पूर्व पुलिस व डीएम कार्यालय में लिखित प्रार्थनापत्र देकर परिवार को सुरक्षा देने की मांग की थी। उनके प्रार्थनापत्र पर ध्यान नहीं दिया गया और दो घरों के चिराग बुझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विपक्ष की तहरीर को लेकर आक्रोशित दिखे ग्रामीण
कांधला। गांव खंद्रावली पुलिस चौकी के पास हाईवे पर जाम के दौरान ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखे। उन्होंने पुलिस के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस इस प्रकरण में कठोर कार्रवाई करें। विपक्ष की ओर से क्रास केस दर्ज न किया जाए।
--------------
बल्लियां फेंकने पर भड़के ग्रामीण
कांधल। हाईवे जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ ने जाते ही बिना ग्रामीणों से वार्ता किए जाम लगाने के लिए लगाई गई बल्लियों को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीण भड़क गए। बाद में सीओ ने ग्रामीणों से वार्ता कर मामले को संभाल लिया। ग्रामीणों ने सीओ को बताया कि आरोपी पक्ष के खिलाफ जो भी लोग मुंह खोलने का प्रयास करता है वे उसके लिए खतरा बन जाते हैं। अपनी राजनैतिक पहुंच और दबंगई के कारण आरोपियों से लोग भयभीत हैं।

---------
कोट...
खंद्रावली गांव की घटना के आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में राहुल और कर्मवीर पक्ष की तहरीर मिली है। दोनों को विवेचना में शामिल कर लिया गया है। - सुकीर्ति माधव, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed