फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Fire breaks out in a house due to a gas cylinder leak while cooking; three youths flames

शामली: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग, बुझाने आए पड़ोस के तीन युवक झुलसे

Thu, 24 Sep 2026 09:15 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 24 Sep 2026 09:15 PM IST
सार

शामली स्थित कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान में कासिम के घर आग लग गई। घर के लोग बाहर निकलकर भागे। घर का सामान आदि जल गया। इस दौरान आग बुझाने का प्रयास कर रहे अबरार, शाबान व शान इलाही गंभीर रूप से झुलस गए।
 

विज्ञापन
Shamli: Fire breaks out in a house due to a gas cylinder leak while cooking; three youths flames
आग से जला किचन और अस्पताल में भर्ती झुलसे युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैराना कस्बे के मोहल्ला आलदरम्यान में रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर लीक होने के आग लग गई। आग बुझाने के दौरान पड़ोस के तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। एक को सीएचसी और दो घायलों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आग से घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे मोहल्ला आलदरम्यान निवासी कासिम की पुत्रवधू गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। बेटा जुनैद घर पर नहीं था। इस दौरान गैस सिलिंडर लीकेज होने के कारण आग लग गई। आग की लपटें पास में घर में रखे सामान तक पहुंच गई, जिस पर पुत्रवधू ने शोर मचा दिया। आस—पड़ोस के लोग तुरंत दौड़े, जिन्होंने गैस सिलिंडर पर मिट्टी, रेत और पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने के दौरान पड़ोस के अबरार, शाबान व शान इलाही गंभीर रूप से झुलस गए। बाद में किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। कासिम ने बताया कि आग से फ्रिज, पंखा और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। गनीमत यह रही कि गैस सिलिंडर फटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं, घायल शान इलाही को सीएचसी तथा अबरार व शाबान को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि गैस लीकेज के कारण आग लग गई थी। आग को बुझा दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed