फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Raghurai was born in Awadh, celebrations were held in every home, congratulations were rang out.

Shamli News: अवध में जन्मे रघुराई, घर-घर मनाया उत्सव, बजी बधाई

Fri, 19 Sep 2025 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Raghurai was born in Awadh, celebrations were held in every home, congratulations were rang out.
शामली हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी शामली/ जलालाबाद/ कैराना/ हसनपुर लुहारी/ झिंझाना/ बाबरी। शहर के साथ ही कस्बा क्षेत्रों में भी रामलीला का मंचन हुआ। शामली में सीता जन्म, जलालाबाद में ताड़का वध और बाबरी में सीता जन्म और झिंझाना में नारद मोह संवाद का मंचन हुआ। दर्शकों ने भी मंचन का भरपूर आनंद लिया। शामली के श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर सीता जन्म तथा श्रवण लीला का सुंदर मंचन किया गया। ऋषि-मुनियों ने राजा जनक को सुझाया कि अगर आप पत्नी सहित भूमि में हल चलाते हो, तो तुम्हारे राज्य में वर्षा का आगमन होगा तथा सूखा समाप्त होकर अन्न की पैदावार होगी। हल चलाने के पश्चात महाराजा जनक के राज्य में वर्षा हुई और सूखे की समाप्ति हुई तथा कन्या के रूप में संतान की प्राप्ति भी हुई, जिसका नाम सीता रखा गया। इसके अलावा श्रवण लीला का मंचन हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी, सचिव राजकुमार मित्तल, उपेंद्र द्विवेदी, पंडित दिनेश पाठक, रमेश धीमान, उत्तम नामदेव, आदेश शर्मा, संदीप नामदेव, लोकेश वाचस्पति, लाल सिंह लचक, वंश नामदेव, निशांत पाठक रहे। कैराना में रामलीला महोत्सव मंचन का शुभारंभ भाजपा नेता मानस सिंघल, अनिल चौहान व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समय पाल अत्री ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। कलाकारों के द्वारा नारद लीला का मंचन दिखाया गया। सूत्रधार का अभिनय आलोक गर्ग, नारद का अभिनय शिव शर्मा, इंद्र का रोहित नामदेव, कामदेव का काका सिंघल, शिलनिधि वाशु मित्तल, विष्णु का सतीश प्रजापत, लक्ष्मी का शिवम गोयल, गण का आशु गर्ग व सोनू कश्यप ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप, सचिव अनिल कुंगरवाल, आलोक गर्ग, रोहित, प्रमोद गोयल, डॉक्टर रामकुमार गुप्ता, अतुल कुमार गर्ग, सुशील कुमार सिंघल, शगुन मित्तल एडवोकेट रहे।
विज्ञापन

जलालाबाद के रामलीला ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रारंभ हुए रामलीला मंचन श्रीराम जन्म की लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर प्रबंध समिति से अजय सैनी, रोमिल मित्तल, मुकेश आर्य, महेश चंद्र गलेती, डॉ. प्रदीप सैनी, बॉबी शर्मा, धर्मवीर सैनी, कुलदीप सैनी, राकेश शर्मा, जनेश्वर सैनी, प्रदीप कश्यप, गौरव प्रजापति, अंशुल रहे।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी में बुधवार को श्री रामलीला सेवा समिति की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गणेश पूजन एवं नारद मोह की लीला के साथ हुआ। शुभारंभ समाज सेवी अंकुश सैनी के द्वारा भगवान गणेश की पूजा एवं आरती से हुआ। इस अवसर पर मनोज रुहेला, राजपाल सैनी, राजेश धीमान, प्रीतम सैनी, रामपाल सैनी, नवीन शर्मा, धीरसिंह, राकेश सैनी, मांगेराम, संजय सैनी रहे। चौसाना में श्री शिव रामलीला ड्रामेटिक क्लब ने शुभारंभ धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित नवनीत शर्मा द्वारा आयोजित भव्य हवन-पूजन से हुई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य ठाकुर करण सिंह ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया मौके पर कमेटी प्रधान ठाकुर अभिमन्यु, प्रीतम कश्यप, बृजमोहन शर्मा, संजीव शर्मा, अनुज गौतम, धर्मवीर कश्यप, राजेश सैनी, नवीन बिंदल, श्रीपाल सैनी रहे।

शामली हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार । संवाद

शामली हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार । संवाद

शामली हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार । संवाद

शामली हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार । संवाद

शामली हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार । संवाद

शामली हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार । संवाद

शामली हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार । संवाद

शामली हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed