फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   raaasyo shivir me nikaali jaagrukta raili

रासेयो शिविर में निकाली जागरूकता रैली 

Thu, 07 Feb 2019 11:28 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Thu, 07 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
raaasyo shivir me nikaali jaagrukta raili
file - फोटो : amarujala
वीवी पीजी कालेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर में बृहस्पतिवार को पांचवें दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। 
विज्ञापन

 रैली का शुभारंभ प्राचार्या डॉक्टर वंदना ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, जनसंख्या नियंत्रण, स्वच्छता, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, नशा मुक्ति आदि विषयों पर स्लोगन और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर भूपेन्द्र सिंह और डाक्टर मंजू मगन ने किया। शिविर के दूसरे चरण में आंध्रा बैंक ब्रांच मैनेजर पुनीत कुमार ने शिविरार्थियों को बैंक की कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उधर, राष्ट्रीय किसान पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर चंद्रबली ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं राष्ट्रगान से किया। प्रथम सत्र में डाक्टर सौरभ पांडेय के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों का महत्व, शिक्षा का बाजारीकरण, उच्च शिक्षा में सुधार के उपाय एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों के योगदान आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके बाद हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डाक्टर मनोज चौधरी ने स्वयं सेविकाओं के ब्लड ग्रुप एवं अन्य जांच की गई। तीसरे चरण में डाक्टर आरपी सिंह, डाक्टर ओंकार सिंह और डाक्टर अजय कुमार ने स्वयं सेविकाओं को लीडरशिप के गुण विकसित करने पर जोर दिया। मौके पर गौरवपाल, मनीष ठाकुर, शिवानी शर्मा, सुनील और लोकेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed