फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Quiz competition held on the birth anniversary of Sardar Patel

सरदार पटेल की जयंती पर क्विज प्रतियोगिता

Sun, 01 Nov 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Quiz competition held on the birth anniversary of Sardar Patel
शामली के आरके इन्टर कालेज में एकता दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं । - फोटो : SHAMLI
शामली। राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय सरदार बल्लभ भाई पटेल का जीवन एवं कार्य दर्शन रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न कालेजों के 35 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डा. रवि खन्ना, रितिका चौधरी, माघवेंद्र गुप्ता शामिल रहे। प्रतियोगिता में देशभक्त इंटर कालेज की साक्षी, सरस्वती विद्या मंदिर के सावन, श्री जैन कन्या इंटर कालेज की इकरा खातून, राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली के अनुभव चौधरी और राजकीय कन्या हाई स्कूल बंतीखेड़ा के छात्र तुलसी को चयनित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को शासन की तरफ से पर्यटन विभाग द्वारा गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का शैक्षिक भ्रमण कराया जाएगा। कालेज में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संतलाल राम, राधेश्याम, श्रवण कुमार, नवाब सिंह मलिक, दिनेश कुमार, संजीव कुमार, रतनेश कुमार, लोकेश कुमार, अरुण कुमार और गौरीशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed