{"_id":"574f2b7d4f1c1b7974108e6f","slug":"pustahar-nahin-bant-raha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे आ नहीं रहे, फिर भी बंट रहा पुष्टाहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे आ नहीं रहे, फिर भी बंट रहा पुष्टाहार
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
आहार
- फोटो : लोगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में बाल विकास कार्यक्रम की बुधवार को आरबीएसके टीम के निरीक्षण में पोल खुल गई। गांव एरटी में निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य टीम को आंगनबाड़ी सेंटर पर उपस्थिति पंजिका में मार्च के बाद अब तक बच्चों की उपस्थिति दर्ज नहीं मिली, जबकि हर माह पुष्टाहार का वितरण का किया जा रहा है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की कैराना ब्लाक की टीम बुधवार को गांव एरटी में आंगनबाड़ी सेंटर पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची। उसी दौरान टीम को वहां पर आंगनबाड़ी सेंटर तो खुले मिले पर टीम के अनुसार वहां सेंटर पर बच्चों की उपस्थिति पंजिका में मार्च के बाद अब तक एक भी बच्चे की उपस्थिति नहीं मिली, जबकि आंगनबाड़ी सेंटर पर लगातार हर माह पुष्टाहार का वितरण किया जा रहा है।
डाक्टरों के अनुसार कमाल की बात है कि जब आंगनबाड़ी सेंटर पर बच्चे नहीं आ रहे तो पिछले दो माह से बच्चों को पुष्टाहार कैसे दिया जा रहा है। पूरे मामले की रिपोर्ट टीम द्वारा आरबीएसके नोडल डाॅ. सुशील को सौंपी गई है। वहीं, इस निरीक्षण के बाद हुए खुुलासे से उक्त आंगनबाड़ी सेंटर पर हड़कप मचा है।
विज्ञापन
अब देखना है िक टीम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के बाद स्थानीय शासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।