{"_id":"6a8d93d9eae3a0f4eb046d49","slug":"shamli-woman-dies-after-intervening-to-save-her-son-during-a-home-invasion-and-assault-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: घर में घुसकर मारपीट, बेटे को बचाने के लिए बीच में आई महिला की मौत; परिजन बोले- सीने में लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: घर में घुसकर मारपीट, बेटे को बचाने के लिए बीच में आई महिला की मौत; परिजन बोले- सीने में लगी चोट
Tue, 25 Aug 2026 06:40 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:40 PM IST
सार
शामली के गांव दुल्लाखेड़ी में चंद्रपाल और विकास पक्ष के बीच मारपीट हो गई। विकास को बचाने आई उसकी मां सुनीता देवी की मौत हो गई। बताया गया कि सुनीता देवी दिल की मरीज थीं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुनीता देवी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी में मंगलवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव कर रही सुनीता देवी (52) की मौत हो गई। परिजनों ने सीने में चोट लगने से मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुनीता देवी के पुत्र विकास ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके घर पर गांव के अंकुश और टोनी बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे चंद्रपाल ने दोनों युवकों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कुछ देर बाद चंद्रपाल के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। विकास के अनुसार, आरोपियों ने उससे व मनोज, अंकुश और टोनी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाद बढ़ता देख सुनीता देवी बीच-बचाव करने के लिए आगे आईं। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान उनके सीने में गंभीर चोट लग गई। सुनीता देवी पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थीं। परिजनों ने महिला को तत्काल गढ़ीपुख्ता के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें शामली रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें मालैंडी स्थित एक अन्य निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुनीता देवी की मौत के बाद परिवार में उनके दो पुत्र मनोज और विकास तथा पुत्री सोनिया रह गई हैं। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा अभी तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखें...
Meerut: '151 के 99% मामलों में मिलती है जमानत, संयम-अयान को क्यों भेजा जेल'; एसडीएम व कांग्रेसियों में नोकझोंक
ये भी देखें...
Meerut: '151 के 99% मामलों में मिलती है जमानत, संयम-अयान को क्यों भेजा जेल'; एसडीएम व कांग्रेसियों में नोकझोंक