{"_id":"635048bb3898135d1620a5ea","slug":"punjab-police-took-saraf-away-shamli-news-mrt610336487","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यवसायी को उठा ले गई पंजाब पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा व्यवसायी को उठा ले गई पंजाब पुलिस
विज्ञापन
सराफ को ले गई पंजाब पुलिस
झिंझाना (शामली)। पंजाब पुलिस एक चेन स्नेचर को लेकर झिंझाना पहुंची और उसकी निशानदेही पर चोरी का माल लेने के आरोप में एक सराफ को अपने साथ ले गई।
पंजाब की संगरूर पुलिस के उप निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम अशोक निवासी खानपुर कलां चेन स्नेचर को लेकर थाना झिंझाना पहुंची। टीम लीडर कुलदीप सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को संगरुर में स्कूटी सवार महिला से चेन लूटते समय अनिल उर्फ डैनी को गिरफ्तार किया था। जिसमें उसके साथी फरार हो गए। अनिल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों के नाम बताये। जिन्होंने क्षेत्र में दर्जनों चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस ने रायबरेली उत्तर प्रदेश जेल से मुकदमे में वांछित अशोक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में अशोक ने बताया कि उसने अपने साथी राजवीर के साथ कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान में स्थित सराफ को लूटी गई दो चेन बेची थी। जिसके बाद पुलिस ने सराफ को हिरासत में लिया और लौट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पंजाब पुलिस सराफ को अपने साथ पंजाब ले गई। संवाद