फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   PRV helped 656 needy people

लॉकडाउन में पीआरवी ने 656 जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद

Fri, 10 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
PRV helped 656 needy people
लॉकडाउन में पीआरवी ने 656 जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन व्यवस्था में डायल 112 पीआरवी जरूरमंदों की मदद करने में जुटी है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लॉकडाउन व्यवस्था में गरीब, असहाय, जरूरतमंदों को खाने और राशन सामग्री के लिए न जूझना पड़े, इसके लिए जनपद की पीआरवी को 24 घंटे तत्पर रहकर मदद कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में डायल-112 पर लॉकडाउन के बाद से अब तक करीब 656 हंगर कॉल प्राप्त हुई। सभी कॉल अटेंड कर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। एसपी ने बताया कि पीआरवी पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतने के लिए जरूरी उपाय करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके चलते पीआरवी कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने वाहन को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है। पीआरवी कर्मियों को हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क वितरित किए जा रहे हैं ताकि जरूरतमंदों की सहायता के दौरान पुलिसकर्मी अपने आप को सुरक्षित रख सकें और कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed