{"_id":"6217d1a00a6d93109c425277","slug":"provide-better-medical-facilities-to-patients-ad-shamli-news-mrt578225329","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं: एडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं: एडी
विज्ञापन
शामली जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते एडी हेल्थ डॉ. ब्रिजेश सिंह राठ?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अपर निदेशक स्वास्थ्य सहारनपुर डॉ. ब्रिजेश सिंह राठौर ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार दिलाए जाने और शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने कोविड अस्पताल, पीकू वार्ड, डायलिसिस यूनिट, टीकाकरण, ओपीडी और ऑक्सीजन प्लांट आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा दिलाने के साथ शासन की जो भी योजनाएं हैं, उनको क्रियान्वित करते हुए मरीजों को शत प्रतिशत लाभ दिलाएं। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमएस डॉ. सफल कुमार, एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार, डॉ. राजकुमार सागर, डॉ. नेतराम, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इसके बाद उन्होंने सीएचसी शामली का निरीक्षण करते हुए ओपीडी, महिला वार्ड, डिलीवरी रूम, लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया। अपर निदेशक ने बताया कि जिला अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। सीएचसी में डिलीवरी रूम में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। लेबर रूम में पर्दे की कमी पाई गई, उसे पूरा करने के लिए कहा गया। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों से कहा कि मरीजों को अच्छी उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि उन्हें जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इसके बाद उन्होंने जसाला में बीएसएल-2 लैब का भी निरीक्षण किया।