{"_id":"5dcc3e588ebc3e5b28216e71","slug":"protest-of-workers-protest-against-pf-scam-shamli-news-mrt4534110200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ घोटाले के विरोध में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ घोटाले के विरोध में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली में एससी कार्यालय पर विद्युत कर्मचारियों के धरने पर बोलते वक्ता।
- फोटो : SHAMLI
पीएफ घोटाले के विरोध में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
शामली। पीएफ घोटाले के विरोध में जिले के विद्युत वितरण मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों का करमूखेड़ी बिजलीघर स्थित एसई कार्यालय पर बेमियादी धरना दूूसरे दिन भी जारी रहा। बिजली अधिकारियों- कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में होने वाले धरना- प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
बुधवार को सुबह 11 बजे पानीपत रोड स्थित विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर संयुक्त संघर्ष समिति कर्मचारी के आह्वान पर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का बेमियादी धरना दूसरे दिन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बेमियादी धरना शाम पांच बजे तक जारी रहा। धरनास्थल पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को लखनऊ में होने वाला धरना प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया। अधिकारियों ने लखनऊ के साथ जिला मुख्यालय पर बेमियादी धरना जारी रखने का आह्वान किया। शाम पांच बजे तक जिला मुख्यालयों पर चला बेमियादी धरना प्रदर्शन में शामिल अधिकारियों ने कहा कि भविष्य निधि की जमा धनराशि के भुगतान की गारंटी लिखित रूप से सरकार द्वारा नहीं दी जाती है, तो सभी अधिकारी- कर्मचारी पूर्ण से कार्य से विरत रहेंगे।
विरोध प्रदर्शन में अधीक्षण जेके पाल, अधिशासी अभियंता प्रथम राजपाल रविवंशी, अधिशासी अभिंयता द्वितीय ब्रहमपाल, उदय प्रताप सिंह, लोकेश चंद, नेकी राम, संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता, अरुण कुमार, शेखरचंद, अतुल यादव, अर्जुन सिंह, रोबिन सिंह, वंशराज सहायक अभियंता, भानू प्रताप कुशवाहा, संदीप कुमार, राजीव कुमार, अनिल कुमार पटेल अवर अभियंता, ललित कुमार, जुगेंद्र सिंह सैनी, सत्येंद्र सिंह, पराग कुमार गर्ग, मीनू, गौरव तोमर, मीनू कुमार, अमित कुमार, संदीप कुमार , पूजा कार्यालय सहायक, अवधेश, तरुण शर्मा, शिवकुमार, सचिन आदि मौजूद रहे।