फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protest at CMO office against corruption in health department

स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को लेकर किसानों का सीएमओ कार्यालय पर धरना

Mon, 01 Aug 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Protest at CMO office against corruption in health department
शामली में सीएमओ कार्यालय धरने पर बैठे किसान। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और जिले में बिना मानक अस्पतालों के संचालन को लेकर किसानों ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। भ्रष्टाचार की जांच एसआईटी से कराने की मांग की। किसानों चेतावनी दी कि यदि 22 अगस्त तक कार्रवाई नहीं हुई तो कलक्ट्रेट में अनिश्चिकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
किसान नेता विनोद निर्वाल के नेतृत्व में सोमवार को कई किसान सीएमओ कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इसमें शामिल किसानों ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर जमकर नारेबाजी की। किसानों के धरने को एएनएम संरक्षिका लोकेश चौधरी ने भी समर्थन दिया। विनोद निर्वाल ने कहा कि सीएमओ कार्यालय से लेकर जिले के पूरे स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार गहराई तक फैला हुआ है। फर्जी डिग्री के आधार पर चिकित्सकों को अस्पताल चलाने का रजिस्ट्रेशन दिया गया। जिससे लोगों की जान भी खतरे में डाली जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबुओं की भर्ती में घोटाला किया जा रहा है। कोरोना काल में बड़े स्तर पर मशीनों की खरीद-फरोख्त में कालाबाजारी की गई। इस मामले में कई बार सीएमओ को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार और पीएनडीटी के प्रभारी डॉ. अश्वनी शर्मा कांड ने पूरे जिले की छवि धूमिल कर दी है। ऐसे में किसानों को मजबूरन धरना देना पड़ा। धरने की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार प्रशांत अवस्थी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में बाबा उदयवीर सिंह, ओमपाल मुखिया, राजपाल, कंवरपाल राणा, राजवीर मुंडेट, अमित बेनीवाल, सचिन राममेहर, आरिफ राव, अभिषेक, सचिन, कय्यूम, रणधीर, सुभाष, अनिल, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed