फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protest against shifting of model shop

मॉडल शॉप को स्थानांतरित कराने के लिए प्रदर्शन

Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Protest against shifting of model shop
कांधला में दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित कांलोनी के समीप शराब की मॉडल शॉप के विरोध में प्रदर्शन क - फोटो : SHAMLI
मॉडल शॉप को स्थानांतरित कराने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली, कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कॉलोनी के निकट स्थित मॉडल शॉप के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। मौके से मॉडल शॉप हटाने की मांग की।
नगर के दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर पूर्वी यमुना नहर सिंचाई भवन तक कॉलोनी बनाई गई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ समय पूर्व मॉडल शॉप व कैंटीन यहां खोल दी गई। जिससे महिलाओं का कॉलोनी से निकलना दूभर हो गया। मॉडल शॉप के निकट महिलाओं से शराबी छेड़छाड़ करते हैं। मंगलवार रात कॉलोनी की एक महिला अपने आवास की ओर आ रही थी तो बाहर खड़े शराबी ने महिला के साथ अश्लील फब्तियां कसी। महिलाओं ने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी, परिजनों के आने से पहल ही आरोपी फरार हो चुके थे।

छेड़छाड़ की घटना को लेकर मॉडल शॉप संचालक के विरुद्ध कॉलोनीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने डीएम से मॉडल शॉप को कॉलोनी के पास से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की। इस दौरान मुकेश सैनी, रविंद्र, विनोद, संजीव, आदिल, राखी, सुनीता, सरोज देवी, पूजा, अनुज, सुनील, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed