फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protect your eyes from smog

स्मॉग से बचाए अपनी आंखों को

Mon, 04 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Protect your eyes from smog
शामली में नर्सिंग होम में छात्रा के आंखों की जांच करते डॉ. सुनील माहेश्वरी। - फोटो : SHAMLI
शामली। दीपावली के बाद छाए स्मॉग का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। वायु प्रदूषण बढ़ने से आंखों में जलन होने की समस्या सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है। इसके साथ ही सांस लेने में भी लोगों को परेशानी होना बताया गया है। आंखों में जलन व पानी आने की समस्या को लेकर मरीज सरकारी और निजी चिकित्सकों के यहां पहुंचकर उपचार करा रहे है।
विज्ञापन

दीपावली पर पटाखों और पुराली जलने से दिल्ली एनसीआर में शामिल जनपद शामली भी स्मॉग की चपेट में है। आठ दिन से लगातार स्मॉग की चादर तन रही है। रविवार को दिनभर वायु प्रदूषण से लोगों को आंखों में परेशानी की समस्या से दो-चार होना पड़ा। सोमवार सुबह भी यही हाल बना रहा। आंखों में एलर्जी होने से लोग सुबह सरकारी और निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराने पहुंचे। दोपहर 12 साढ़े बजे सीएचसी शामली के नेत्र रोग विभाग में भीड़ लगी हुई थी। हालत ये थे कि मरीजों को अपने नंबर के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. आलोक अग्रवाल ने बताया कि स्मॉग के चलते आंखों के जलन और एलर्जी के भी केस सामने आ रहे है। इन सभी की जांच कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सुनील माहेश्वरी के यहां पर मरीजों की भीड़ लगी थी। बताया कि स्मॉग की धुंध का असर पड़ा है, जिसमें आंखों में जलन होने की समस्या तो बनी है, लेकिन ज्यादा खतरनाक स्थिति में नहीं है। सोमवार को धूप खिलने और हवा चलने से स्मॉग का असर कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ बजे नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. अशोक सिंघल ने बताया कि स्मॉग के कारण आंखों में एलर्जी और जलन की समस्या बनी है। सोमवार को उनके यहां 5-6 मरीज आंखों में जलन की समस्या को लेकर पहुंचे है।
स्मॉग से इस तरह करें बचाव
घर से बाहर निकलते समय आंखों पर चश्मा लगाएं।
आंखों में जलन होने पर साफ पानी से धोएं।
आंख से पानी आने पर साफ कपड़े का इस्तेमाल करें।
मुंह और नाक में धूल या प्रदूषित कण को जाने से रोकने के लिए मास्क पहने।
साफ एवं ताजा पानी अधिक मात्रा में पीएं।
आंख या सांस लेने में परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed