फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Promotion of two clerks of the municipality canceled

पालिका के दो लिपिकों का प्रमोशन निरस्त

Tue, 26 Oct 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Promotion of two clerks of the municipality canceled
शामली। नगरपालिका परिषद शामली में नियम विरुद्ध चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लिपिक पद पर किए गए प्रमोशन केे मंडलायुक्त ने निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लाजपतराय निवासी ओमप्रकाश शर्मा ने करीब दो माह पहले डीएम जसजीत कौर को शिकायती की थी कि पालिका शामली में शासनादेश के विपरीत अमित कुमार का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लिपिक के पद पर करीब एक साल पहले प्रमोशन किया गया। डीएम ने इस प्रकरण की जांच एडीएम अरविंद कुमार को सौंपी थी। एडीएम की जांच में पाया गया कि पालिका में लिपिक के कुल 13 पद स्वीकृत हैं। शासनादेश के अनुसार 20 प्रतिशत की सीमा तक चतुर्थ श्रेणी कर्मी की पदोन्नति लिपिक पद पर की जा सकती है। इस तरह से 13 पदों के सापेक्ष 2.6 अर्थात अधिकतम तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को लिपिक पद पर पदोन्नत किया जा सकता है। वर्तमान में जांच में सामने आया कि अमित के लिपिक पद पर पदोन्नति से पहले ही चार चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की पदोन्न्ति की जा चुकी थी।
इस प्रकार पांचवें पदोन्नत अमित व चौथे पदोन्नत कर्मी लक्ष्मण सिंह की पदोन्नति अनियमित होना पाया गया। डीएम ने नियमावली व शासनादेशों का उल्लंघन होना पाए जाने पर दोनों कर्मियों की पदोन्नति निरस्त कर उनको मूल पद पर वापस करने की संस्तुति करते हुए मंडलायुक्त सहारनपुर को रिपोर्ट भेजी गई थी। मंडलायुक्त ने पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल को दोनों कर्मियों को मूल पद पर वापस करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पालिका चेयरपर्सन अंजना बंसल ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर पदोन्नत हुए अमित कुमार व लक्ष्मण सिंह को उनके मूल पद पर वापस भेजने के लिए पालिका ईओ को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed