{"_id":"58f1190c4f1c1b1c11cf5385","slug":"promoting-country-collaborators-rana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरक्की कर रहा देश, सहयोगी बने लोग ः राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरक्की कर रहा देश, सहयोगी बने लोग ः राणा
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
program
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि बीते पांच वर्षों में यूपी में जितना निवेश हुआ है, उससे ज्यादा अब एक वर्ष में होगा। उन्होंने लोगों से डिजीटल लेनदेन को अपनाने पर जोर दिया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर कलक्ट्रेट में डिजीधन मेला लगाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागपुर में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का स्क्रीन लगाकर प्रसारण किया गया। इस दौरान गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, सांसद हुकुम सिंह, विधायक तेजेंद्र निर्वान ने भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि देश में नकदी रहित लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री ने भीम ऐप लांच किया है, जिसे केवल अंगुठे के जरिये संचालित किया जा सकता है, इससे धन में गड़बड़ी की आशंका भी समाप्त हो जाएगी।
कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई जीवन रक्षक एंबुलेंस का लाभ वेस्ट यूपी के लोगों को होगा, अगर किसी व्यक्ति की दशा ज्यादा गंभीर है तो यह एंबुलेंस उसे एनसीआर तक ले जाएगी। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
पिछले पांच वर्षों में यूपी में जितना निवेश हुआ है, उससे ज्यादा एक वर्ष में होगा। सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि ई-पेमेंट हर देशवासी के लिए लाभदायक है। केंद्र सरकार द्वारा लांच किया गया भीम ऐप मील का पत्थर साबित होगा। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि देश को भ्रष्टाचार और नकद लेनदेन मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने जो बीड़ा उठाया है उसमें सभी लोग सहयोग करें। डीएम ने लोगों से कैशलेस योजना की तरफ तेजी से बढ़ रहे देश के साथ कदम मिलाकर चलने का आह्वान किया।
मुख्य विकास अधिकारी यशु रुस्तगी, एसपी डॉ. अजयपाल, एडीएम भरत जी पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, डॉ. विपिन कौशिक, अजय संगल, अनिल गोयल, उमेश सिंह, सतेंद्र धीरयान आदि मौजूद रहे। संचालन डाक्टर अनुराग शर्मा ने किया।
स्टाल लगाकर किया जागरूक
कलक्ट्रेट परिसर में ई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक, इंडियन फार्मर्स फर्टीलाइजर, मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक और बंधन बैंक आदि की तरफ से स्टाल भी लगाए गए। जिनके जरिये ऑनलाइन लेनदेन का प्रचार किया गया।
तीन उद्यमियों को मिला प्रशस्ति पत्र
कार्यक्रम के दौरान मारुति पेपर्स मिल लिमिटेड, शामली स्टील और इन्सटा पावर लिमिटेड के संचालकों को ई-पेमेंट के जरिये सर्वाधिक वाणिज्यकर अदा करने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों और व्यापारियों को टैक्स सहित अन्य भुगतान ई पेमेंट के जरिये करने चाहिए, ताकि उसका लाभ मिल सके।