फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramlila Halted: Police stop dance performance in this UP district; committee dismantles Ramlila stage

रामलीला बंद: यूपी के इस जिले में पुलिस ने रोका डांस, कमेटी ने उखाड़ दिया रामलीला का मंच, धर्म बदलने की दी धमकी

Tue, 13 Oct 2026 07:51 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 13 Oct 2026 07:51 PM IST
सार

Bijnor News: गांव पेहरुवाला के ग्रामीण और कमेटी पदाधिकारी एसपी से मिले। बताया कि दो साल पुराने वीडियो को देखकर पुलिस ने रामलीला मंचन के दौरान लोकनृत्य को रोक दिया। पुलिस ने बिना जांच किए ये कार्रवाई की। इससे लोग आहत हैं। 

विज्ञापन
Ramlila Halted: Police stop dance performance in this UP district; committee dismantles Ramlila stage
मंच को उखाड़ते कमेटी के लोग और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलीला मंचन के वक्त चल रहे चल रहे लोकनृत्य को पुलिस ने बंद करा दिया। इससे आहत होकर गांव वालों ने मंच ही उखाड़ लिया और रामलीला मंचन बंद कर दिया। वायरल हुए अश्लील नृत्य के वीडियो को देखकर ये कार्रवाई की गई। लोगों का कहना है कि ये वीडियो दो साल पुराना है, जिसे एडिट किया गया है। 
विज्ञापन


Trending Videos

Ramlila Halted: Police stop dance performance in this UP district; committee dismantles Ramlila stage
एसपी कार्यालय पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को कोतवाली देहात के गांव पेहरुवाला के ग्रामीण और कमेटी के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात की। प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि करीब दो साल पुरानी वीडियो को एआई के माध्यम से एडिट करते हुए वायरल किया गया। जिसमें नर्तकियों के अश्लील नृत्य का आरोप लगाया गया। उक्त वीडियो के माध्यम से पुलिस को भ्रमित किया गया। इसके चलते कोतवाली देहात पुलिस ने सोमवार की रात गांव में पहुंचकर रामलीला मंचन के दौरान लोकनृत्य के रूप में किए जा रहे डांस को बंद करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा गया कि उनके गांव की रामलीला में कोई खराब नृत्य नहीं किया जा रहा है। महिला के वेष में नृत्य करने वाले युवक ही थे। आरोप लगाया गया कि कथित पत्रकारों ने पैसों की डिमांड पूरी नहीं होने पर वीडियो एडिट करने के बाद वायरल किया है। पुलिस ने वीडियो की जांच कराए बिना रामलीला रोक दी। 
 
विज्ञापन

उधर मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने रोष जाहिर किया। गांव वालों ने धर्म बदलने की चेतावनी भी दी। इसके बाद गांव लौटकर कमेटी के पदाधिकारियों ने मंच को ही उखाड़ दिया और रामलीला मंचन को पूरा करने से इंकार कर दिया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष खिलेंद्र सिंह, सुनील कुमार, रितुराज सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
 

ये बोले एसपी
रामलीला मंचन में कोई मनाही नहीं है, पुलिस उनके साथ खड़ी है। महिलाओं के नृत्य की वीडियो वायरल हुई थी, ऐसे में महिला नृत्य की मनाही है। ग्रामीणों को रामलीला मंचन सुचारु रूप से करना चाहिए। 
-केके बिश्नोई, एसपी

ये भी देखें...
बिजनौर: नवदंपती को उठा ले गए लव मैरिज से नाराज लड़की के घरवाले, युवक को बंधक बनाकर पीटा, एफआईआर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed