{"_id":"62e57f62f9344462df1b5148","slug":"program-organized-on-hariyali-teej-in-educational-institutions-shamli-news-mrt599151482","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में हरियाली तीज पर हुई प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में हरियाली तीज पर हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
कैराना में सेंट आरसी स्कूल में हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेती नन्हीं-मुन्नी छात?
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को हरियाली तीज के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान मेहंदी और ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। वहीं, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बीएसएम स्कूल में प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने ग्रीन-डे सेलिब्रेशन किया। प्राइमरी वर्ग कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसका विषय हरियाली तीज, रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस रहे। वर्ग अ में कक्षा नौ से 12 तथा वर्ग ब कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता हुई। वर्ग अ में शिवालिक हाउस प्रथम, अरावली व नीलगिरी हाउस संयुक्त रूप से द्वितीय व विंध्याचल हाउस तृतीय रहा। वर्ग ब में शिवालिक व विंध्याचल हाउस स्थान, नीलगिरी हाउस द्वितीय तथा अरावली हाउस तृतीय रहा। स्कूल मैनेजर छाया सिंह ने प्रतियोगी छात्रों की सराहना की तथा विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। यहां प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, एक्टिविटी इंचार्ज सीमा शर्मा, शैली देशवाल, हाउस इंचार्ज जावेद खान, रवींद्र चौहान, सुरेंद्र गोत्रा व रजत निर्वाल आदि मौजूद रहे।
मेपल्स एकेडमी में हरियाली तीज और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें तीज क्वीन का ताज प्रथम कक्षा की अर्निका दीक्षित व द्वितीय कक्षा की कनक के सिर सजा। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा आठ की रुद्राक्षी प्रथम, कक्षा पांच की कनक द्वितीय व कक्षा छह की तेजस्वी तृतीय रही। यहां प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा, श्रेया, सुरभि, प्रिया, तनु, शहनाज, रुबी, मोनिष्का आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा आठ में अक्षिता, कक्षा सात में अनुष्का और कक्षा छह में यशवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में रीना गौतम व ईशु मलिक रहीं।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में अंजली शर्मा प्रथम, निकुंज रानी द्वितीय व उन्नति रोहिल्ला तृतीय रही। निर्णायक मंडल में अंजली गर्ग, अनीता वर्मा रहीं। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां आचार्य रमा शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, मीनाक्षी शर्मा, सुधा शर्मा, साक्षी शर्मा, स्वाति जैन, नीरज कुमारी आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन सविता गुप्ता ने किया।