{"_id":"684887574c073f63f5099d99","slug":"production-decreased-yet-shamli-became-the-leader-in-sugarcane-production-in-the-state-shamli-news-c-26-1-smrt1047-143598-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उत्पादन घटा, फिर भी गन्ना उत्पाकदता में प्रदेश का सरताज बना शामली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उत्पादन घटा, फिर भी गन्ना उत्पाकदता में प्रदेश का सरताज बना शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गन्ना उत्पादकता में शामली जिला एक बार फिर सिरमौर बना है। क्राॅप कटिंग के परिणामों के आधार पर जिला गन्ना उत्पादकता में 1023.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज प्राप्त कर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। मुजफ्फरनगर जिला दूसरे स्थान और मेरठ तीसरे स्थान पर रहा, हालांकि दो सालों की अपेक्षा इस साल गन्ना उत्पादन में 12.88 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है।
शामली जिला सात सालों से निरंतर उत्पादकता प्रति क्विंटल हेक्टेयर में प्रथम स्थान पर है। गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024-ं25 में 1023.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उत्पादकता के साथ जिला पहले स्थान पर रहा। मुजफ्फरनगर 945.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज के साथ दूसरे स और मेरठ 923.84 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उत्पादकता के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा ने जिले के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी कठोर साधना, श्रम एवं इच्छा शक्ति के साथ गन्ने की वैज्ञानिक विधि से खेती करने के कारण जिले को गन्ना उत्पादकता में प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
शामली जिले की औसत उपज का गन्ना विभाग का आंकड़ा
-वर्ष 2018-ं19 में 962.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर।
-वर्ष 2019-ं20 में 990.64, क्विंटल प्रति हेक्टेयर।
वर्ष 2020-ं21 में 1004.28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर।
वर्ष 2021-ं22 में 1014.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर।
वर्ष 2022-ं23 में 1025.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर।
वर्ष 2023-ं24 में 1036.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर।
वर्ष 2024-25 में 1023.24 क्विंटल प्रति हेक्टेयर