फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Proceed with dedication and hard work in life

जीवन में लगन, मेहनत के साथ आगे बढ़ें

Sat, 11 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Proceed with dedication and hard work in life
शामली सहारनुपर रोड साँई आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों के साथ डीएम जसजीत क - फोटो : SHAMLI
शामली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन और जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित रोजगार मेले में 195 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर ने अभ्यर्थियों से कहा कि जीवन में मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहारनपुर रोड स्थित साईं आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम कहा कि जीवन में यदि आगे बढ़ने या कुछ नई चीजें सीखने का मौका मिलता है तो उसे प्राप्त कर आगे बढ़े। किसी भी कार्य की शुरुआत को छोटा नहीं मानना चाहिए। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि आगे भी इसी तरह रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें युवक व युवती दोनों को बुलाया जाए, ताकि उनको आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने अभ्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में नौ कंपनियों ने तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, एप्रेंटिस, डिलीवरी बॉय आदि पदों पर साक्षात्कार लेकर 195 अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। रोजगार मेले में 404 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर र्साइं आईटीआई के प्रबंधक विवेक मित्तल, डॉ. सोनाली सिंह, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी सतेंद्र, आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अजय बाबू शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अभ्यर्थियों को मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ
शामली। डीएम ने अभ्यार्थियों से कहा कि जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है, वह अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर जुड़वाएं और अपने परिवारजनों को भी इसके लिए जागरूक करें। इसके अलावा डीएम ने अभ्यर्थियों से कोविड-19 वायरस के नये स्वरूप ओमिक्रॉन अन्य जगहों पर आना शुरू हो गया है। इसलिए जिनको कोविड-19 वैक्सीन नहीं लगी है, वह वैक्सीनेशन जरूर कराएं। डीएम ने द्वारा अभ्यार्थियों को स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed