फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Problems facing due to incomplete road construction

सड़क निर्माण अधूरा होने से झेलनी पड़ रही परेशानी

Thu, 11 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Problems facing due to incomplete road construction
जलभराव और कीचड़ की समस्या से नहीं मिल पा रही निजात
विज्ञापन

फोटो
संवाद
कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान डंगडूगरा वार्ड नंबर-3 में सड़क निर्माण अधूरा होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं होने से लोगों में रोष है। बस्ती के लोगों ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला रायजादगान डंगडूगरा की मुख्य सड़क पर जलभराव होने से लोगों के सामने परेशानी बनी हुई है। बस्तीवासियों ने सड़क निर्माण पूरा कराने के लिए कई बार पालिका प्रशासन में लिखित व मौखिक शिकायत की। इसके बाद भी बस्ती के लोगों की सुनवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में घरों में पानी घुस जाता है। इसके बाद सड़क पर कीचड़ जमा होने से यहां से निकलना मुश्किल है। कई बार वाहन चालकों के साथ सड़क पार करते समय हादसे हो चुके हैं। सड़क निर्माण न होने से बस्ती के लोगों में रोष है। बरसात के बाद महीने तक लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। नगर पालिका के अधिकारी बस्ती के लोगों की समस्या की ओर से आंखें बंद किए बैठे हैं।
विज्ञापन

ये कहते हैं बस्ती वासी
इसरार ने बताया कि पानी की निकासी के लिए बने नालों की सफाई नहीं होने से सड़क पर जलभराव की स्थिति बन जाती है।
मांगा ने बताया कि वार्ड सभासद से लेकर पालिकाध्यक्ष तक बस्ती के लोग समस्या रख चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हुई है।
शमीम ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से बस्ती के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात के बाद महीनों तक सड़क पर पानी व कीचड़ जमा रहता है। जिससे बस्ती में बीमारी फैलने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महताब कहते हैं कि बस्ती के लोग राजनीति का शिकार हो रहे हैं। न नालों की सफाई समय से हो पाती है और न ही सड़क निर्माण पूरा हो पाया है।
क्या कहते हैं सभासद
दीपक सैनी सभासद ने बताया कि बस्ती के लोगों के लिए प्रयास करके सड़क के निर्माण का प्रस्ताव पास कराया था, लेकिन मोहल्ले के कुछ लोगों की हठधर्मिता के चलते निर्माण पूरा नहीं हो पाया। इसके चलते लोग समस्या से जूझ रहे हैं।

यह मामला अभी संज्ञान में आया है। इसका एस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। जिससे लोगों की समस्या का समाधान कराया जा सके।-निकिता शर्मा, एसडीएम/ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed