फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Principal Vinesh Tyagi suspended again

प्रधानाचार्य विनेश त्यागी को दोबारा किया निलंबित

Tue, 22 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Principal Vinesh Tyagi suspended again
प्रधानाचार्य विनेश त्यागी को दोबारा किया निलंबित
विज्ञापन

शामली। महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज नाला के प्रधानाचार्य विनेश त्यागी के कॉलेज प्रबंध समिति ने दोबारा निलंबन आदेश जारी किए गए हैं।
प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की तरफ से प्रधानाचार्य को भेजे गए निलंबन आदेश में कहा गया कि उन्हें गंभीर विभिन्न आरोपों के चलते 20 जनवरी को निलंबित किया गया था। समय पर आरोप पत्र एक व दो फरवरी को रजिस्टर्ड डाक से भेजा गया। घर पर न मिलने के कारण आरोप पत्र 14 फरवरी को वापस आ गया था। इसके बाद दो शिक्षणेतर कर्मचारियों के द्वारा उनके आवासीय पते पर आरोप पत्र भिजवाया गया, लेकिन उनके वहां न मिलने पर मोबाइल व्हाटसएप पर भेजा गया। इसके बाद फिर रजिस्टर्ड डाक से आरोप पत्र भेजा गया। इसकी प्राप्ति के बाद भी प्रधानाचार्य ने अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। प्रधानाचार्य द्वारा स्पष्टीकरण न देने पर जांच समिति ने यह माना कि आरोप पत्र पर वे अपने बचाव में स्पष्टीकरण जान बूझकर नहीं दे रहे हैं और यह माना गया कि उनके पास आरोपों का कोई जवाब नहीं है। प्रबंधक ने बताया कि 19 मार्च को प्रबंध समिति की बैठक में इस प्रकरण पर विचार विमर्श किया गया। पूर्व में निलंबन की 60 दिन की अवधि पूरी होने पर प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य विनेश त्यागी को दोबारा निलंबित करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed