फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Primary Health Center Sick Itself

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार

Tue, 24 Sep 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Primary Health Center Sick Itself
बाबरी में बंद पडा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र - फोटो : SHAMLI
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार
विज्ञापन

थानाभवन/बाबरी ( शामली )। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का हाल बेहाल है। सोमवार को बाबरी के भंदौड़ा मार्ग स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका मिला और मरीज बेहाल मिले। एक महिला तो बुखार में छह किलोमीटर चलकर आई थी। आयुर्वेदिक अस्पताल को वार्ड ब्वाय चला रहा था। थानाभवन सीएचसी डेढ़ बजे ही खाली नजर आई। पेश है अस्पताल की हालात पर एक रिपोर्ट।
बाबरी में सोमवार को लगभग सुबह दस बजे आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। अस्पताल केवल वार्ड ब्वाय सुभाषचंद के भरोसे था। अस्पताल में 15-20 मरीज मौजूद थे। वार्ड ब्वाय ही मरीजों को दवा वितरित कर रहे थे। मरीज इसरत, हर्ष, हसनो, सावित्री, सविता, इलम कौर, नजमा, फ़रीद, आदि ने इस बात को बताया कि वे तो इस अस्पताल में दूसरे डॉक्टर को जानते ही नहीं। वे तो वार्ड ब्याज से ही दवा लेते हैं। वार्ड ब्वाय ने यह भी बताया कि बुधवार को डॉक्टर शामली ब्लॉक के टिटौली गांव के अस्पताल में मरीज देखते हैं। डॉक्टर विनय कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि वह गांव टिटौली के अस्पताल पर मौजूद हैं और मरीज देख रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला
बाबरी के गांव के भंदौड़ा मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर के न आने पर मरीज परेशान रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को बारह बजे तक भी ताला लटका था। इस अस्पताल में आसपास के दर्जनों गांवों के मरीज आते हैं। गोगवान निवासी सावित्री देवी ने बताया कि शनिवार से बुखार आ रहा है। वो छह किमी पैदल चलकर अस्पताल आईं, लेकिन यहां अस्पताल ही बंद मिला। चिकित्सा प्रभारी डॉ दिग्विजय सिंह से बात करने पर बताया कि वो ट्रेनिंग पर आज शामली में हैं। 10 बजे तक अस्पताल खोलकर आए थे मरीजों को भी देखा। फार्मासिस्ट कल इमरजेंसी ड्यूटी पर थे आज रेस्ट पर हैं केंद्र पर स्टाफ नर्स 3 दिन की छुट्टी पर चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ बजे ही खाली हो गया स्वास्थ्य केंद्र
थानाभवन। सोमवार को चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक के अलावा, इमरजेंसी, बीयूएमएस और एक महिला चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात थीं, लेकिन, डेढ़ बजे अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक नहीं थे। उनकी कुर्सी खाली थी। डॉक्टर नदीम मरीजों का उपचार कर रहे थे, इमरजेंसी और महिला चिकित्सक के कमरे खाली पड़े थे। इस संबंध में स्टॉफ ने जानकारी दी कि कुछ देर पूर्व सभी डॉक्टर मरीजों का उपचार कर रहे थे इधर उधर गए होंगे अभी आ जाएंगे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ कांतिप्रसाद ने बताया कि वह करीब डेढ़ बजे विभागीय कार्य से ऊपर के कमरे में आ गए थे। इमरजेंसी के चिकित्सक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed