फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prescriptions found at the doors of houses in Taprana

टपराना में मकानों के दरवाजे पर चस्पा मिले पर्चे

Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Prescriptions found at the doors of houses in Taprana
झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना मैं लगा यह मकान बिकाऊ है का पर्चा। - फोटो : SHAMLI
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव टपराना में 11 दिन पहले पुलिस पर हमले की घटना के प्रकरण में गांव की गली में मकानों के दरवाजे पर पर्चे चस्पा मिले। इन पर्चों पर पुलिस और मुखबिर द्वारा तोड़फोड़ से पीड़ित होकर गांव से जाने की चेतावनी लिखी गई थी। पुलिस ने गांव में पहुंचकर पर्चे हटवा दिए।
विज्ञापन

गांव टपराना में 11 दिन पहले गोकशी के आरोपी को हिरासत में लेने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस मामले में ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले को लेकर शुक्रवार सुबह गांव की गली में कई मकानों के दरवाजे पर पर्चे चस्पा मिले, जिन पर पुलिस और मुखबिर द्वारा तोड़फोड़ से पीड़ित होकर गांव से चले जाने की चेतावनी लिखी गई। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और ग्रामीणों से बात कर चस्पा किए गए पर्चे हटवा दिए। इस संबंध में झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में बच्चों ने पर्चा चस्पा कर दिया था, उसे हटवा दिया गया। सीओ कैराना प्रदीप कुमार का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed