फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Preparing to return home from China, family members eagerly wait

चीन से वतन लौटने की तैयारी, परिजनों को बेसब्री से इंतजार

Sat, 01 Feb 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Preparing to return home from China, family members eagerly wait
चीन से लोटने से पूर्व सेल्फी देते कुडाना के युवक - फोटो : SHAMLI
चीन से वतन लौटने की तैयारी, परिजनों को बेसब्री से इंतजार
विज्ञापन

शामली। चीन के वुहान शहर में फंसे कुड़ाना के चार युवक अपने देश के लिए वहां से रवाना हो गए हैं। ये शनिवार तड़के दिल्ली पहुंचेेंगे. जहां से उन्हें गुड़गांव के एक आर्मी अस्पताल में रखकर जांच की जाएगी। अपने गांव लौटने में उन्हें कुछ दिन का समय लगेगा। देर रात इनमें से एक युवक के परिजनों का संपर्क होने पर इसका पता चला है।
कुड़ाना गांव के कई युवक चीन के वुहान शहर में योग शिक्षक हैं। वुहान में कारोना वायरस से मौतें होने के बाद यह लोग वहां पर फंसे हैं। उनके परिजनों ने भी सरकार से उनकी वापसी की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को वुहान में रह रहे विकास के भाई सुभाष ने बताया कि केंद्र सरकार ने चीन सरकार से बातचीत की। इसके बाद वुहान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को वापस भारत लाने के लिए एक विमान शुक्रवार सुबह चीन गया था। बकौल सुभाष देर शाम उसका अपने भाई वुहान में रह रहे विकास से संपर्क हुआ। उसने बताया कि वुहान में उन्हें एक यूनिवर्सिटी में रखा गया है, जहां से शाम को उन्हें एयर इंडिया विमान से भारत लाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसकी सूचना उन्हें पहले ही दे दी गई थी। इसलिए उन्होंने दिन में ही पैकिंग आदि कर ली थी। सुभाष ने बताया कि कुड़ाना निवासी उनके भाई विकास के अलावा कुलदीप पुत्र देशपाल ,कुलदीप पुत्र ब्रजवीर, रोहित पुत्र कालूराम भी आ रहे हैं और भी भारतीय इसमें हैं। इनकी फ्लाइट रात दो बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहां से उन्हें गुड़गांव के आर्मी अस्पताल में ले जाया जाएगा, जहां कुछ दिन रखकर उनका उपचार होगा। उनकी जांच आदि होगी। इसके बाद संतुष्ट होने के बाद ही उन्हें घर भेजा जाएगा। इसलिए घर वापसी में 10-14 दिन भी लग सकते हैं। सभी के परिजनों को अपनों के घर वापसी का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदल लिया था चीन लौटने का इरादा
शामली। कुड़ाना के सुभाष ने बताया कि वो भी चीन में रहता था। खुद का योग सेंटर वहां चलाते हैं। कुछ दिन पहले ही वो गांव में आया था। शुक्रवार को उसे वापस जाना था, लेकिन वहां के माहौल की वजह से उसने जाना टाल दिया।

शामली क्षेत्र के गांव कुडाना चीन में रह रहे अपने भाई विकास से फोन पर बात करता हुआ

शामली क्षेत्र के गांव कुडाना चीन में रह रहे अपने भाई विकास से फोन पर बात करता हुआ- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed