फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Prepare by setting goals during the corona period

कोरोना काल में लक्ष्य बनाकर करें तैयारी

Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Prepare by setting goals during the corona period
कोरोना काल में लक्ष्य बनाकर करें तैयारी
विज्ञापन

शामली। सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में कक्षा 11वीं व 12वीं छात्रों व उनके माता-पिता के लिए जूम एप के माध्यम से ‘‘ऑनलाइन करियर काउंसिलिंग’ वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि करियर काउंसलर व शामली जिले के पुरातन छात्र डॉक्टर विक्रांत जावला ने छात्रों को 21वीं सदी के नए करियर विकल्पकों की जानकारी दी। उन्होंने कोरोना काल में लक्ष्य बनाकर ऑनलाइन माध्यम से ही तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि यदि आप इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन, लॉ, मेडिकल, होटल मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, फिल्म मेकिंग, सेना इत्यादि क्षेत्रों में जाना चाहते हैं तो इनकी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी अवश्य कर लेनी चाहिए, क्योंकि इन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथि बोर्ड एग्जाम के तुरंत बाद होती है। करीब दो घंटे चले वेबिनार में लगभग डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संस्था के डायरेक्टर भारत संगल ने छात्रों व उनके माता-पिता को आश्वस्त किया कि इस तरह के करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम से छात्रों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। छात्रों को समय का सदुपयोग करना चाहिए और अच्छी परसेंटेज के साथ एंट्रेंस की तैयारी महत्वपूर्ण है। संचालन उप प्रधानाचार्य रविंद्रपाल सिंह मलिक ने किया। वेबिनार में छात्रों के अतिरिक्त शिक्षक अरविंद शर्मा, विशाल तायल, नरेश पंत, शेखर कपूर, अनिमेश देशवाल, आकाश संगल, अंजू, अरविंद चौधरी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed